उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत Uttarakhand Draft Voter List 2027 का प्रकाशन कर दिया गया है। नई सूची के अनुसार, राज्य में अब कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72,78,035 हो गई है, जिसमें 37.93 लाख पुरुष, 34.84 लाख महिला और 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 86,028 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा या छूटे हुए नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन ‘ईसीआई नेट ऐप’ या ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
