नैनीताल में मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग को लेकर वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मल्लीताल से तल्लीताल तक आक्रोश मार्च निकालकर कथित वोट चोरी, अंकिता हत्याकांड, बढ़ती महंगाई और संस्थागत भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई गंभीर सवाल खड़े किए।
