Nainital Hotels Inspection: नैनीताल में पर्यटन विभाग का बड़ा एक्शन, 22 होटलों और गेस्ट हाउसों पर गिरी गाज; लगा भारी जुर्माना

Nainital Hotels Inspection: नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त और डीएम के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने 22 होटलों और गेस्ट हाउसों का औचक भौतिक निरीक्षण किया। नियमों के उल्लंघन, रेट लिस्ट न होने और अतिरिक्त कमरे चलाने पर 6 होटलों पर ₹10,000 का भारी जुर्माना लगाया गया है, जबकि 9 होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरी कार्रवाई और प्रभावित होटलों की लिस्ट यहां देखें।