Dsb Campus Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के वाणिज्य विभाग ने कक्षाओं में कम उपस्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 75% से कम उपस्थिति होने पर छात्र-छात्राओं को आगामी आंतरिक (इंटरनल) परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा। विभाग ने सभी को नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
