Kumaun University Womens Basketball Tournament: रोमांचक फाइनल में रामनगर को पछाड़ MBPG कॉलेज हल्द्वानी बना महिला चैंपियन, एक्स्ट्रा टाइम में हुआ फैसला

नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए कोर्ट पर खेले गए Kumaun University Womens Basketball Tournament के बेहद कड़े और सांस रोक देने वाले फाइनल मुकाबले में एमबीपीजी (MBPG) कॉलेज हल्द्वानी की महिला टीम ने बाजी मार ली है। निर्धारित समय तक कांटे की टक्कर पर रहे इस महामुकाबले के अतिरिक्त समय (Overtime) में हल्द्वानी की बेटियों ने शानदार खेल दिखाते हुए पीएनजी (PNG) कॉलेज रामनगर को 60-50 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। इस नॉक-आउट टूर्नामेंट का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा किया गया था।

वीडियो: रोजी-रोटी कमाने आए थे, यहां खौफ मिल रहा…’ नैनीताल मेले में अवैध वसूली से टूटे गरीब व्यापारी, बंद करनी पड़ी दुकानें

नैनीताल के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों द्वारा रंगदारी का आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।