Haldwani Minister Helicopter Incident: चंपावत से हल्द्वानी आ रहे उत्तराखंड के दो दर्जा मंत्रियों का हेलीकॉप्टर आधे रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। शाम के धुंधलके में करीब 15 मिनट तक आसमान में मंत्रियों की सांसें अटकी रहीं। अंततः अनुभवी पायलट ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए गौला नदी के रास्ते हेलीकॉप्टर को सुरक्षित हल्द्वानी पहुंचाया। जानिए इस रोमांचक सफर की पूरी कहानी।
