अल्मोड़ा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यटन को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी योजना तैयार की है। पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई के निरीक्षण के दौरान DM Anshul Singh ने महिला बुनकरों से सीधा संवाद कर कच्चे माल की उपलब्धता और विपणन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पातालदेवी क्षेत्र को एक आधुनिक पर्यटन कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की घोषणा की, जिसके लिए जल्द ही रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की जाएगी। इस पहल से स्थानीय स्तर पर साहसिक पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे महिला स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार और युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
