हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 14 नवंबर को पहली बार भव्य Yuva Utsav Bhajan Clubbing का आयोजन होने जा रहा है। नगर निगम सभागार में महापौर गजराज सिंह बिष्ट और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के युवा प्रकल्प ‘सैम’ (SAM) ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। विकसित भारत@2047 के संकल्प और स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को जोड़ने वाले इस कार्यक्रम में लाइव भजन कॉन्सर्ट, म्यूजिकल बैले और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।
