हल्द्वानी के कटघरिया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नैनीताल प्रशासन, प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘त्रिशूल होटल एवं होमस्टे’ को सील कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह होटल लंबे समय से बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ अवैध रूप से चल रहा था। इस घटना ने डीएम के आदेशों की अनदेखी करने वाले पर्यटन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
