दीपावली-धनतेरस पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र: हल्द्वानी में 233 CCTV कैमरों और ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर

Nainital Police Diwali Security: दीपावली और धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नैनीताल पुलिस हाई-टेक मोड में है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) से 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि आम जनता और व्यापारियों को पूरी तरह भयमुक्त माहौल मिल सके।