Uttarakhand Land Controversy: नैनीताल के पटवाडांगर में 13.64 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन को एक निजी होटल परियोजना के लिए 90 साल की लीज पर देने को लेकर बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी दस्तावेजों में एक ही जमीन के चार अलग-अलग रकबे और मालिक दर्ज हैं, और बिना धरातली पैमाइश के ही ₹82 करोड़ की इस प्राइम लैंड को आधे से भी कम दाम में निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उत्तराखंड हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई (CBI) जांच कराने और सभी निविदाएं तुरंत निरस्त करने की मांग की है।
