नैनीताल के बेतालघाट में कोसी नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बिनकोट गांव का 16 वर्षीय किशोर दीपक कुमार लापता हो गया है। बुधवार दोपहर दोस्तों के साथ फोटो खींचने के दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। घटना के 26 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस और SDRF की गोताखोर टीमें मटमैले पानी और तेज करंट के बीच सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पूरी प्रशासनिक अपडेट और रेस्क्यू रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
