Land Fraud Case Dehradun: मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर बेची जमीन, आरोपी नैनीताल से गिरफ्तार

Dehradun Land Fraud Case में सेलाकुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष राठौर को नैनीताल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मृत भूमि मालिक को कागजों में जीवित दर्शाया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बड़ोवाला स्थित जमीन को धोखाधड़ी से बेच दिया था।