CM Dhami के आत्मनिर्भर उत्तराखंड विजन को हल्द्वानी की प्रीति सैनी धरातल पर उतार रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वे हस्तनिर्मित ऊनी और घर में उगाए गए गेंदे के फूलों की मालाएं तैयार कर स्वरोजगार की एक नई प्रेरणा बन चुकी हैं। त्योहारों के सीजन में इन हस्तनिर्मित मालाओं की भारी मांग से वे घर बैठे शानदार अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। प्रीति की यह सफलता राज्य की अन्य महिलाओं को स्वावलंबन और आर्थिक स्वतंत्रता की राह दिखा रही है।
