बाल दिवस पर YOOO Pahad Foundation ने नैनीताल के जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, गर्म कपड़े और उपहार बांटकर उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

बाल दिवस के अवसर पर YOOO Pahad Foundation की टीम ने नैनीताल के चार विभिन्न विद्यालयों (ब्रेयसाइड, बारबाली, आर्य समाज और प्राथमिक विद्यालय) में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए जूते, मोजे, स्वेटर, अपर-लोअर, गर्म टोपी और चॉकलेट वितरित कीं। Charitable Garba Night और Crowdfunding से जुटाई गई इस मदद के साथ ही टीम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए देश और पहाड़ के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।