Haldwani Fire: गैस गोदाम रोड पर एस मोड़ के पास फर्नीचर दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Haldwani Fire: हल्द्वानी के छड़ायल स्थित गैस गोदाम रोड पर एक बड़े फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर गौरव किरार के नेतृत्व में तीन दमकल वाहनों ने पास के फायर हाइड्रेंट की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।