Ramnagar Degree College Principal Threat Case: सरकारी कार्यक्रम से पहले प्रिंसिपल को तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी, नैनीताल पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Ramnagar Degree College Principal Threat Case: रामनगर डिग्री कॉलेज में सरकारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ से ठीक पहले सोशल मीडिया पर प्रधानाचार्य को तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नैनीताल पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में तीन नामजद आरोपियों (अनस, कल्पित बिष्ट और सानिब सिद्धगी) के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।