भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित दूरस्थ क्षेत्र ढोलीगाँव में मंत्री ram singh kaira की पहल पर श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 2 दर्जन गाँवों के हजारों पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य व उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
Tag: Bhimtal News
Bhawna Mehra Okhalkanda Visit: राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर एवं क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल व अन्य स्थानीय मुद्दों पर मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए और अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
नैनीताल में सघन जनसंपर्क अभियान: Dr. Bhuwan Chandra Arya ने बाजार के व्यापारियों और भूमिया धार के ग्रामीणों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर जानी क्षेत्रीय समस्याएं
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य Dr. Bhuwan Chandra Arya ने नैनीताल बाजार के प्रमुख व्यापारियों व प्रतिष्ठान स्वामियों से मुलाकात की। इसके पश्चात उन्होंने भीमताल ब्लॉक के ग्रामसभा भूमिया धार पहुंचकर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर दीपावली की बधाइयां दीं।
Bhimtal News: भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वरोजगार को मिलेगी नई ताकत
Bhimtal News: महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री भावना मेहरा ने आउटलेट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहाड़ की राजमा, शहद, लाल चावल और रिंगाल हस्तशिल्प जैसे उत्पादों को बाजार मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।
Uttarakhand Nyay Yatra Bhimtal: अंकिता भंडारी हत्याकांड, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की भीमताल में महा-हुंकार
Uttarakhand nyay yatra bhimtal ब्लॉक में भारी जनसैलाब के साथ संपन्न हुई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में आयोजित इस महा-रैली में अंकिता भंडारी हत्याकांड, महिला सुरक्षा, भयंकर बेरोजगारी, पलायन और ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों को लेकर सरकार के खिलाफ तीखी आवाज उठाई गई। पूरी खबर पढ़ें।
पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति, पहली किस्त के रूप में ₹59 लाख जारी: मंत्री राम सिंह कैड़ा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों से भीमताल विधानसभा के ऐतिहासिक पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस पौराणिक धाम को ‘मंदिर माला मिशन योजना’ में शामिल करते हुए Pashupatinath Temple Kaudar Vikas Yojana के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 59 लाख रुपये कार्यदायी विभाग को जारी कर दिए गए हैं। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और यात्री सुविधाओं को एक नया आयाम मिलेगा।
Ram Singh Kaira ने किया कसियालेख-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश
धारी ब्लॉक के कसियालेख-चौखुटा मोटर मार्ग पर ₹5.47 करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaira ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया और PWD विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कई गांवों का तूफानी दौरा कर जनसमस्याएं भी सुनीं।
