Ram Singh Kaira Financial Aid Okhalkanda: ओखलकांडा में सांप के काटने से मृतक जोध सिंह के परिजनों को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया 10 लाख की सहायता राशि का चेक; कहा— दुख की घड़ी में सरकार साथ

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड गांव पहुंचकर सांप के काटने से जान गंवाने वाले स्थानीय ग्रामीण जोध सिंह चिलवाल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। मंत्री कैड़ा ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और उत्तराखंड सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस संकटपूर्ण घड़ी में पूरी सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी परिवार को हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।