Bhuwan Chandra Arya BJP Nainital: डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क

Bhuwan Chandra Arya BJP Nainital: भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक और नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामसभा घटगड़, मंगोली, बजून, सरिया ताल के साथ-साथ शेरवानी लाज, लारेन्स स्कूल और मल्लीताल फ्लैट्स सेवा समिति में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। डॉ. आर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।