Ram Singh Kaira ने किया कसियालेख-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश

धारी ब्लॉक के कसियालेख-चौखुटा मोटर मार्ग पर ₹5.47 करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaira ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया और PWD विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कई गांवों का तूफानी दौरा कर जनसमस्याएं भी सुनीं।