Bhawna Mehra Okhalkanda Visit: राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर एवं क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल व अन्य स्थानीय मुद्दों पर मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए और अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।

प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: भावना मेहरा

Bhawana Mehra Nainital: आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में लापरवाह और अनुपस्थित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जनता को राहत देने के लिए उन्होंने आवासीय भवनों के नक्शों की स्वीकृति हेतु सड़कों की चौड़ाई से संबंधित नियमों में ढील (शिथिलीकरण) देने के बड़े आदेश भी जारी किए हैं।