Bhimtal News: भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वरोजगार को मिलेगी नई ताकत

Bhimtal News: महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री भावना मेहरा ने आउटलेट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहाड़ की राजमा, शहद, लाल चावल और रिंगाल हस्तशिल्प जैसे उत्पादों को बाजार मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।