Mahendra Bhatt Book Launch Dehradun: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष से शिखर तक’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में सीएम धामी के छात्र जीवन, आरएसएस, एबीवीपी से जुड़ाव और उनके शुरुआती राजनीतिक सफर के अनछुए पहलुओं को विस्तार से समेटा गया है।
