Betalghat Gandhi Shastri Jayanti Celebration: बेतालघाट में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मुख्य अतिथि डॉ. भुवन चन्द्र आर्य ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित

नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट स्थित राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. भुवन चन्द्र आर्य ने ध्वजारोहण कर महापुरुषों के योगदान को याद किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।