Betalghat Youth Drowning Incident Nainital: कोसी नदी में डूबे छात्र दीपक का शव बरामद, शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस नेता शीलू कुमार

Betalghat Youth Drowning Incident Nainital: बेतालघाट के कोसी नदी में डूबे 17 वर्षीय छात्र दीपक का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। घर के इकलौते चिराग की मौत से बिनकोट में मातम पसरा है। कांग्रेस नेता शीलू कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।