Banbhoolpura Police Action: जिला बदर की धज्जियां उड़ाकर हल्द्वानी में घूम रहा था शातिर अपराधी, नशीले इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने दबोचा

हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन कर जनपद में छिपे शातिर अपराधी वसीम उर्फ चिंगाड़ू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 20 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।