Bhimtal Udyog Mitra Samiti meeting 2026: भीमताल विकास भवन में उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश; EO पर बिफरे CDO

Bhimtal Udyog Mitra Samiti meeting 2026 विकास भवन भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सड़क, बिजली, पानी और औद्योगिक ऋण से जुड़ी उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए, वहीं बैठक से गायब रहने पर भीमताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।