Delhi Police ACP Remark: दिल्ली पुलिस के एक एसीपी द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने न्यायालय परिसर में ‘विरोध दिवस’ मनाया। प्रताप भैया सभागार में आयोजित आमसभा में बार अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट और सचिव संजय सुयाल ने दोटूक कहा कि अधिवक्ता समाज के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वकीलों ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई और साथ ही बागेश्वर के चर्चित धीरेंद्र हत्याकांड पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
