मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली धाम (कैंची धाम) और कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में जाने वाले पर्यटकों को मौसमी जाम से परमानेंट राहत दिलाने के लिए इस बाईपास का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है। सीएम ने बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अधिकारियों को रोड कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और पुल व सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में बाईपास का 15% और 75 मीटर स्टील पुल का 10% कार्य पूरा हो चुका है।
