CGHS Wellness Centre Haldwani को जल्द मिलेगी नई सौगात, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सांसद अजय भट्ट को लिखा पत्र

हल्द्वानी के देव विहार में प्रस्तावित CGHS Wellness Centre Haldwani के संचालन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सांसद अजय भट्ट को पत्र भेजकर महत्वपूर्ण प्रगति की जानकारी दी है। केंद्र के लिए भवन नवीनीकरण, चिकित्सा उपकरणों और फर्नीचर की खरीद पूरी हो चुकी है और केमिस्ट नियुक्ति की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं।