CM Pushkar Singh Dhami के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ संकल्प को नाबार्ड का साथ, नैनीताल की महिलाओं ने दीपावली पर की बंपर कमाई

मुख्यमंत्री CM Pushkar Singh Dhami के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए नैनीताल जिले की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने नाबार्ड के सहयोग से इस दीपावली पर अपनी कमाई में शानदार बढ़ोतरी की है। आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम (LEDP) के तहत प्रशिक्षित इन महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक ऐपण कला, हस्तशिल्प और स्वदेशी LED झालरों की बाजार में भारी मांग रही। हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित ‘ग्राम दुकान’ और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं ने अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुँचाया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को एक नई और मजबूत दिशा मिली है।

CM Dhami के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ संकल्प को हल्द्वानी की प्रीति सैनी ने दिया अमलीजामा, हस्तनिर्मित मालाओं से रच रहीं स्वरोजगार का नया इतिहास

CM Dhami के आत्मनिर्भर उत्तराखंड विजन को हल्द्वानी की प्रीति सैनी धरातल पर उतार रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वे हस्तनिर्मित ऊनी और घर में उगाए गए गेंदे के फूलों की मालाएं तैयार कर स्वरोजगार की एक नई प्रेरणा बन चुकी हैं। त्योहारों के सीजन में इन हस्तनिर्मित मालाओं की भारी मांग से वे घर बैठे शानदार अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। प्रीति की यह सफलता राज्य की अन्य महिलाओं को स्वावलंबन और आर्थिक स्वतंत्रता की राह दिखा रही है।