Nainital News: आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नैनीताल (58) सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रबुद्ध शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया, जहाँ उन्हें 2027 के महासंग्राम के लिए भारी समर्थन मिला। युवाओं ने राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत से वापसी का दावा किया है। क्षेत्र के इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
