नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एक Child Legal Awareness Camp का सफल आयोजन किया गया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आलोक राम त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों के प्रति सजग करना रहा। कार्यक्रम में बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के अंतर को समझाते हुए किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों 1098 और 112 का उपयोग करने की महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी गई।
