Nainital Police ने 21 अक्टूबर 2026 को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आईजी कुमाऊं श्रीमती निवेदिता कुकरेती और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों और उत्तराखंड के शहीद उपनिरीक्षक विनोद कुमार के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया।
