मंत्री Ram Singh Kaira ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन गाँवों के हजारों पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित दूरस्थ क्षेत्र ढोलीगाँव में मंत्री ram singh kaira की पहल पर श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 2 दर्जन गाँवों के हजारों पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य व उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पहाड़पानी में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 15 गांवों के पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक स्थित पहाड़पानी में मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में 15 गांवों के 800 से 1000 पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

Ram Singh Kaira ने किया कसियालेख-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश

धारी ब्लॉक के कसियालेख-चौखुटा मोटर मार्ग पर ₹5.47 करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaira ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया और PWD विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कई गांवों का तूफानी दौरा कर जनसमस्याएं भी सुनीं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना किया साकार, अब गांव में ही 12वीं तक पढ़ सकेंगी बेटियां

भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित कैड़ागाँव के बच्चों को अब 12वीं की पढ़ाई के लिए 15 किलोमीटर दूर जंगली रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से राजकीय हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण हो गया है, जिसका आज भव्य उद्घाटन किया गया।