फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री सर्वे 2026’ में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को देश भर के मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान मिला है। उन्हें 1000 में से 881 अंक मिले, जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले स्थान पर रहे। धामी के कड़े फैसलों और सुशासन के कारण उनकी लोकप्रियता में यह बड़ा उछाल आया है।
