Nainital Police के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस और सीपीयू ने 73 वाहनों को सीज किया, 258 चालान काटे और 5 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की। सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का यह सख्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
