नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता Mohan Pal ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है और वह जनता को गुमराह कर रहा है। मोहन पाल ने केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए नैनीताल विधानसभा सीट से अपनी 10 साल की सक्रियता और दावेदारी को भी रेखांकित किया।
