हल्द्वानी के हीरानगर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले हुड़दंगियों पर Nainital police ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 15 मॉडिफाइड वाहनों को सीज़ कर दिया। पुलिस ने इन वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए ‘रेट्रो साइलेंसर’ और कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न को मौके पर ही उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। नियमों के तहत कंपनी निर्मित सामान्य साइलेंसर लगवाने के बाद ही इन वाहनों को अवमुक्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
