मिलावटखोरों पर विभाग का शिकंजा: Kainchi Dham, भवाली और भीमताल में ताबड़तोड़ छापेमारी, 12 सैंपल लैब भेजे

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नैनीताल जिले के Kainchi Dham, गरमपानी, भवाली और भीमताल क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। मिलावटखोरों पर विभाग का शिकंजा कसते हुए टीम ने मिठाई, शहद और तेल के 12 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने की चेतावनी दी है।