शासकीय आवास लौटते समय गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को देखकर CM Pushkar Singh Dhami ने अपना काफिला रुकवाया और जवानों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को कोटिशः नमन करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
