Kumaun University: छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम पर अवैध वसूली, भानु प्रताप सिंह ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Kumaun University के डीएसबी परिसर (नैनीताल) में छात्रसंघ के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने खुद अपनी ही टीम के कुछ पदाधिकारियों पर फर्जी अध्यक्ष बनकर स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों से स्पॉन्सरशिप के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने जनता से सावधान रहने की अपील करते हुए जालसाजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें।