सीएम धामी से मिले भाजयुमो प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला, घंटिका मंदिर सौंदर्यीकरण घोषणा पर जताया आभार

भाजयुमो प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध घंटिका मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और बताया कि विकास कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू होने जा रहा है।