Bindukhatta Revenue Village Movement: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से चल रहा क्रमिक अनशन 26वें दिन समाप्त हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने आंदोलनकारियों का अनशन तुड़वाया। नेताओं ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए ऐलान किया कि अब राजस्व गांव की मांग को लेकर आगामी 15 नवंबर को देहरादून में राज्य विधानसभा का बड़ा घेराव किया जाएगा।
