Nainital Traffic Route Diversion: भाई दूज अवकाश पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहन प्रतिबंधित

भाई दूज अवकाश के अवसर पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने नया यातायात और रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, रूटों को डायवर्ट किया जाएगा और पर्यटकों के लिए पार्किंग व शटल सेवा संचालित की जाएगी।