भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक में चुनावी शंखनाद करते हुए सुदूरवर्ती ग्रामसभा दिकधरी कालाखेत, थापल रीचि और भतरौजखान बाजार में व्यापक जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही उन्होंने रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर गंभीर मंथन किया। पूरी खबर पढ़ें।
Tag: बेतालघाट समाचार
कैंची धाम और बेतालघाट में मिलावटखोरों पर प्रशासन का हंटर; खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, घी का सैंपल सील, 2 लाख के जुर्माने की चेतावनी
नैनीताल जिले के कैंची धाम और बेतालघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत के आधार पर एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान गाय के घी का सैंपल लैब भेजा गया, नियमों की अनदेखी पर 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजकर 2 लाख रुपये के जुर्माने की चेतावनी दी गई है, जबकि कैंचीधाम में एक होमस्टे पर भी संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
बेतालघाट के अमेल गांव में बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का धरना, शीलू कुमार ने आंदोलन को दिया समर्थन
बेतालघाट के अमेल गांव में पानी और अतिक्रमण मुक्ति जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी है। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे नैनीताल विधानसभा के युवा नेता शीलू कुमार ने कहा कि जनता के हक की इस लड़ाई को शासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।
