BD Pandey Hospital के पास खड़ी टैक्सियों के बीच मिला सात माह का मृत भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

BD Pandey Hospital के पास धनतेरस की सुबह एक सात माह का मृत भ्रूण मिलने से नैनीताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास पार्क की गई टैक्सियों के बीच भ्रूण पड़े होने की सूचना सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।