हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चर्चित ITI गैंग के चार आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सीधी निगरानी में हुई इस त्वरित कार्रवाई में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।
