Bageshwar Police Operation Prahar: बागेश्वर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के कुशल निर्देशन में पुलिस ने चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस ने देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटलों और ढाबों में औचक चेकिंग करते हुए बिना सत्यापन के रह रहे और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर कड़ा संदेश दिया है।
